फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 ग्राम पंचायतें ओडीएफ कराने को शौचालय निर्माण की गति तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बीते दिसम्बर 2017 में बिलारी ब्लॉक के अधिकारियों ने संकल्प लिया था कि जून 2018 तक पूरे ब्लॉक को ओडीएफ घोषित करा लिया जाएगा लेकिन संभल जिले में आने वाली पंचायताें में शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी होने से अब बिलारी ब्लॉक को ओडीएफ घोषित होने में कई और माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

बिलारी नगर के सभी 25 वार्ड तो खुले में शौच मुक्त घोषित हो गए लेकिन बिलारी ब्लॉक की 81 ग्राम पंचायतें अभी तक खुले में शौचमुक्त घोषित नहीं हो सकी हैं। बिलारी ब्लॉक में मुरादाबाद जिले की 53 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी पर नजर आ रहा है। एडीओ पंचायत बिलारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शेरपुर माफी, थांवला, जलालपुर खास, बगरौआ, धर्मपुर कलां, बीरमपुर, इमरतपुर स्योंडारा, नौसना स्योंडारा, शाहपुर बगपुरा, अहरोला मल्लपुर, रौजा सनाई, मीरापुर हाथीपुर, मनकूला, नरूखेड़ा बनियाठेर, नसीरपुर करसरा, खाबरी अव्वल आदि गांव खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुके हैं।
ब्लॉक के सिहारी लद्दा, सिसौना तारापुर, सिहारी माला, रूस्तमपुर खास, बहादरपुर, इमरतपुर स्योंडारा, अहलादपुर करार और हाथीपुर बहाउद्दीन को जून माह के अंत तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है। मुरादाबाद जिले में आने वाली जिन ग्राम पंचायताें को ओडीएफ घोषित करने के लिए शौचालय निर्माण चल रहा है उनमें 27 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 53 ग्राम पंचायतों में कुल 16276 शौचालय बनवाए जाने का जो लक्ष्य मिला था वह लक्ष्य पूरा हो चुका है। लगभग सात हजार लाभार्थियों को दूसरी किश्त की धनराशि मिलना अभी शेष होना बताया जा रहा है। बिलारी ब्लॉक की संभल जिले में आने वाली 28 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की गति धीमी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें