मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा में शुक्रवार को बिजली टीम पर कुछ लोगों ने हमलाकर लाइन मैन को घायल कर फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को तलाशा लेकिन वह नहीं मिले। बाद इस घटना को लोकर जेई की ओर से हमलावर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
असालतपुरा बिजली घर के जेई विकास राजपूत अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह बिजली चेकिंग को गए थे। असालतपुरा में टीम चेकिंग की ओर से की जा रही चेकिंग के दौरान मुन्नू के मकान में बिजली केबिन में कट दिखाई दिया। टीम ने यहां कार्रवाई की तो मुन्नू भड़क गया और उसने बिजली कर्मचारियों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने विरोध किया तो मुन्नू ने लोहे की छड़ मारकर आरिफ का सिर फोड़ दिया। लाइन मैन लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। जेई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां उसका इलाज और मेडिकल कराया गया। गलशहीद थाना प्रभारी कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बिजली टीम के साथ तीसरी घटना
मुरादाबाद। पिछले तीन दिन के दौरान बिजली टीम के साथ मारपीट की ये तीसरी घटना है। इससे पहले मैनाठेर के जटपुरा गांव में बिजली टीम के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हो चुकी है। इसके बाद शुक्रवार को कटघर के ऊंचा गांव में चेकिंग करने गई टीम को दौड़ा दौड़ुा कर पीटा गया था।