फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी का प्वाइंट जाम होने से रुकी मिलिट्री स्पेशल, कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रुड़की में मंगलवार सुबह रेल पटरी का प्वाइंट जाम हो गया। जिस कारण मिलिस्ट्री स्पेशल ट्रेन रुकी गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मिलिट्री स्पेशल को बैक किया गया। इसके बाद ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेकर आगे के लिए रवाना की गई। जिस कारण तकरीबन पौने दो घंटे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। में छह अन्य गाड़ियाें को जहां तहां रोक दिया गया। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजकर दस मिनट पर मिलिस्ट्री स्पेशल ट्रेन रुड़की में लाइन नंबर तीन से गुजर रही थी। इसी दौरान पटरी का प्वाइंट जाम हो गया। जिस कारण ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मिलिट्री स्पेशल को बैक किया गया। ट्रेन को लूप लाइन से आगे के लिए रवाना की गई। पटरी का प्वाइंट जाम होने की वजह से चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पचास मिनट, सहारनपुर मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटे, अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस चालीस मिनट, कोलकाता एक्सप्रेस पंद्रह मिनट और एक समर स्पेशल गाड़ी तीस मिनट खड़ी रही। पौने सात बजे ट्रैक ठीक किए जाने के बाद रेलों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें