फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा गाड़ियों का बिगड़ा समय, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कई माह से घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनों ने गुरुवार को मुसाफिरों को कुछ राहत दी। कोलकाता एक्सप्रेस, नौचंदी समेत कई अन्य गाड़ी समय से मुरादाबाद पहुंची। गुरुवार को जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस, नई दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस, दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली समर स्पेशल काठगोदाम से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस भी गुरुवार को समय पर मुरादाबाद आई। इनके गाड़ियों के अलावा भी तमाम गाड़ियां समय पर मुरादाबाद पहुंची। जबकि गुरुवार से पहले तक ये गाड़ियां पहले से ही लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


चार जून तक अर्चना एक्सप्रेस रद्द
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से अर्चना, जनता और काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। राजेंद्र नगर से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस दो जून तक रद्द रहेगी। जबकि जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस चार जून तक कैंसिल है। इसके अलावा काशी विश्व नाथ और वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें