फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शराब सिंडीकेट तोड़ने के मकसद से शासन नई आबकारी नीति लेकर आया। लेकिन इस कारोबार से नये लोग नहीं जुड़ पाए। पहले चरण में जनपद की सभी दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया तो दोबारा आवेदन मांगे गए। इस बार पंद्रह दुकानों में मात्र चार दुकानों का ही आवंटन हो पाया है।
विज्ञापन

जनपद में 279 शराब की दुकान हैं। पहले चरण के लिए 265 दुकानों के लिए 4014 आवेदन आए थे। इनमें से देसी शराब की 157, अंग्रेजी शराब की 60 और बीयर की 61 दुकान शामिल थीं। 19 मार्च को पंचायत भवन में पहले चरण के लिए दुकानों की आवंटन प्रक्रिया की गई थी। जिसमें 1138 आवेदन विभिन्न कमियों की वजह से रद्द कर दिए गए थे।
ई-लाटरी के जरिये 264 दुकानों का आवंटन कर दिया गया था। जबकि पंद्रह दुकानों पर आवेदन नहीं आए थे। इन दुकानों के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए। फिर भी ग्यारह दुकानें ऐसी रह गईं। जहां किसी ने आवेदन नहीं किया। तीन देशी और एक बीयर की दुकान का ई- लॉटरी के जरिये आवंटन किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि लोधीपुर बिशनपुर, राम नगर मंगपुरा और जटपुरा की देसी शराब की दुकानों के लिए आवंटन किया गया है। जबकि मंगूपुरा की बीयर की दुकान के लिए आवंटन किया गया है। बाकी ग्यारह दुकानों के लिए शासन के आदेश पर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें