फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेत और बजरी से लदे 16 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजस्व, परिवहन, पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान रेत और बजरी से लदे 16 वाहनाें का चालान किया गया। ये वाहन अवैध खनन, परिवहन, बिना प्रपत्र चलते पाए गए।
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर राजस्व, परिवहन, पुलिस और खनन विभाग की टीम रविवार की रात चेकिंग पर निकली। पाकबड़ा में चेकिंग के दाैरान टीम ने दो वाहन रामपुर के परिवहन प्रपत्र के साथ संभल और अमरोहा जाते मिले। दोनों वाहनाें को जब्त लिया गया। इसके अलावा दलपतपुर में एक, रामपुर दाैराहा चाैकी में तीन, ठाकुरद्वारा में पांच, थाना कटघर क्षेत्र में पांच वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें