मुरादाबाद। रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव के लिए मंडल में बूथ निर्धारित कर दिए गए हैं। चार से छह दिसंबर तक 16,427 कर्मचारी अपनी पसंदीदा ट्रेड यूनियन को वोट करेंगे। 12 दिसंबर को मतगणना होगी। सितंबर में गाइडलाइन जारी होने के बाद से संगठन अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन कर्मचारियों से लगातार संपर्क साध रहे हैं।
कर्मचारियों के छोटे-छोटे मुद्दों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दोनों ओर से दिया जा रहा है। मंडल के बड़े स्टेशनों पर रेलकर्मियों की वोटिंग की व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। शत प्रतिशत वोटिंग में 35 प्रतिशत वोट पाने वाली यूनियन को ही ट्रेड यूनियन की मान्यता दी जाएगी। यदि वोटिंग 90 प्रतिशत या उससे कम रहती है तो 30 प्रतिशत वोट पाने वाली यूनियन मान्य होगी। वोटिंग प्रतिशत ज्यादा कम होने पर कुल वोट का 20 प्रतिशत पाने वाली यूनियन को मान्यता दी जाएगी। उस यूनियन को डीआरएम कार्यालय सहित अन्य शाखाओं व दफ्तर में सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मान्यता प्राप्त यूनियन को रेल प्रशासन के साथ स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) का अधिकार होगा। रेलवे बोर्ड पहले ही इस चुनाव के लिए आचार संहिता जारी कर चुका है। दोनों यूनियनों के पदाधिकारी बयानबाजी से बच रहे हैं। रेलवे में 10 वर्ष से भी पहले ट्रेड यूनियन का पिछला चुनाव हुआ था। ब्यूरो
अ