फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाल सड़न रोग से 16 लाख क्विंटल गन्ने की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। अगवानपुर में गन्ने की फसल में फैल रहे रेड रॉट (लाल सड़न रोग) की चपेट में आकर करीब 16 लाख क्विंटल गन्ने की खड़ी फसल बर्बाद होने की आशंका है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृषि वैज्ञानिक और शुगर मिल के अधिकारी किसानों को 0238 को जगह दूसरी प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल को प्रदेश में गन्ना बेल्ट के नाम से जाना जाता है। इस समय गन्ने की फसल रेड रॉट (लाल सड़न ) रोग की चपेट में है। मंगलवार को दीवान शुगर मिल के अधिकारियों ने डीसीओ और शाहजहांपुर की गन्ना शोध संस्था के डॉ. संजीव के साथ क्षेत्र का सर्वे किया। उन्होंने दर्जन भर गांवों में भ्रमण कर बीमारी से ग्रस्त फसल का आंकलन किया। बताया कि लाल सड़न रोग ने क्षेत्र की करीब 16 लाख क्विंटल गन्ने की फसल को प्रभावित कर दिया है।
शुगर मिल के अधिकारियों का मानना है कि इस बार 25 प्रतिशत कम गन्ना मिलेगा। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक रामेंद्र त्यागी ने बताया कि .0238 प्रजाति के गन्ने में रेड रॉट (लाल सड़न कैंसर रोग) हो रहा है। इसके स्थान पर .0118, 01325,14201,15023, 13231 प्रजाति के गन्ने की बुवाई करनी चाहिए। जिस खेत में लाल सड़क कैंसर का प्रकोप है वहां फसल चक्र अपनाकर दूसरी फसल की बुवाई करें। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी राम किसान, गन्ना विकास निरीक्षक शिराज मलिक, उप महाप्रबंधक गंभीर सिंह, एनसी पंत और सुरेंद्र सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें