फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा महानगर की की शनिवार को बुध विहार स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि मुरादाबाद मंडल को छोड़कर सभी जगहों पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है। प्रदेश में 70 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि छह जुलाई से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। 10 अगस्त तक सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, अभियान में प्रतिभाग करेंगे। बूथ, कैंप और व्यक्तिगत सदस्यता होगी। अभियान जिला से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर तक चलेगा। सभी वर्गों के लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा। 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य फार्म मिलेगा। इस दौरान पश्चिम उपाध्यक्ष डीके शर्मा, दर्जा मंत्री गोपाल अंजान, नगर विधायक रितेश गुप्ता, नत्थू राम कश्यप, गिरीश वर्मा, वीरपाल सिंह, राहुल शर्मा, राजू कालरा, धर्मेंद्र मिश्रा, निमित जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महानगर सदस्यता अभियान प्रमुख नत्थू राम कश्यप ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें