फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक ने बढ़ाई यात्रियों की दुश्वारियां, साढ़े नौ घंटे चला कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद गाजियाबाद सेक्शन में शुक्रवार को रेलवे अफसरों ने ट्रैक, पुल और रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य कराया। साढे़ सात घंटे का ब्लाक लिया गया था, लेकिन कार्य पूरा करने में साढ़े नौ घंटे लग गए। जिस कारण सद्भावना और शहीद एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया गया। इस दौरान दस एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत दस ट्रेनें रद्द रहीं और कुछ गाड़ियां बीच मार्ग में ही रोक दी गई थीं। ट्रेनों के जहां तहां ट्रेनें से यात्रियों इस भीषण गर्मी में खासी परेशानियां उठानी पड़ीं। यात्रियों को पानी और बच्चों को दूध तक नहीं मिल पाया। शुक्रवार शाम छह बजकर 40 मिनट पर कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों को संचालन के लिए हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बाबूगढ़ कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच मानवीकृत लेवल क्रासिंग संख्या 64/सी सीमित ऊंचाई वाले सबवे एवं काफूरपुर महेशरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 44 के अनुरक्षण का कार्य किया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कार्य किया गया। पुल संख्या 44 पर कार्य करने के लिए सुबह नौ बजकर दस मिनट से चार बजकर चालीस मिनट तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन यहां शाम छह बजकर चालीस मिनट तक कार्य चला। जिस कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। हालांकि पहले ने पहले से ही लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर (अप व डाउन), दिल्ली काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप व डाउन), दिल्ली रामनगर लिंक एक्सप्रेस (अप व डाउन) और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर (अप व डाउन) रद्द कर दी गई थीं। नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस, गजरौला मुरादाबाद पैसेंजर, अवध असम एक्सप्रेस रुकी रहीं। इस दौरान सद्भावना और शहीद एक्सप्रेस को बदलने मार्ग से चलाया गया। शनिवार को अंबाला मंडल में कार्य चलेगा। जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें