फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिल उठा तन-मन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जून माह में अब तक प्रचंड गर्मी और गर्म हवाओं ने झुलसा दिया था। राहत के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार किया जा रहा था। बार-बार बादल छाने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही थी। तीन दिन पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई और शहरवासी तरसते ही रह गए। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ और बूंदाबांदी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद तक बादलों के बरसने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिनभर में 38.4 मिली मीटर प्री मानसून की बारिश हुई है।
विज्ञापन

सुबह से खिलने वाली चटख धूप की वजह से तापमान के तेवर चढ़े हुए थे। रात में भी तापमान की बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास बढ़ गया था। एक सप्ताह पहले भी तीन दिन तक बादल बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी और उसम की वजह से जनजीवन बेहाल हो रहा था। सोमवार सुबह आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। इसी बीच तेज हवाएं भी चलने लगीं। कुछ देर में ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश तेज हुई जो दोपहर लगभग तीन बजे तक बरसती रही। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विभाग के केंद्र प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि 9.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 90 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी रही। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह का कहना है कि मंगलवार को भी बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं। प्री मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत और किसानों को धान की रोपाई करने में भी मदद मिलेगी। करीब एक सप्ताह बाद मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें