फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर से टकराई नीलगाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर 54308 के इंजन से नीलगाय टकरा गई। बाबूगढ़ से कुचेसर के बीच ट्रेन को तेज झटका लगा। पीछे से आने वाली नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी 12040 को भी रोकना पड़ा। नीलगाय के अवशेष हटाकर ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर के लोको पायलट ने रविवार सुबह सात बजे बड़ौदा हाउस के कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि ट्रेन को झटका लगा है। बाबूगढ़ से कुचेसर के बीच किमी संख्या 85/10-08 यह हादसा हुआ। लोकोपायलट के मुताबिक नीलगाय इंजन से टकराई थी। पीछे से आने वाली नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी 12040 के लोको पायलट को भी मेसेज देकर ट्रेन को रुकवाया गया। लोको पायलट को पहले तेज झटका लगने के बाद पटरी चटकने का अंदेशा भी जताया गया था। स्टाफ ने नीलगाय को हटाकर ट्रेनों को रवाना कराया। नई दिल्ली काठगोदाम करीब 15 मिनट की देरी से, जबकि पैसेंजर करीब 20 मिनट से रवाना की जा सकी। ट्रैक को पूरी तरह से आठ बजे तक साफ किया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें