फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम की करवट के साथ चली हवा में मासूम अशरफ (8) चाइनीज मांझा में पन्नी को बांधकर उड़ा रहा था। लोगों के मुताबिक हाई टेंशन लाइन में पन्नी फंसने के बाद करंट उतर आया। मासूम के चपेट में आने के बाद उसकी चीख पुकार सुनकर मां महताब भागती हुई ऊपर छत पर आई। बच्चे को बचाने के प्रयास में वह भी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। पड़ोसियों ने छत से हादसे को देखकर मां-बेटे को बचाया। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

करुला गली नंबर एक में रहने वाले इकराम पुत्र इकबाल अपनी पत्नी महताब और बेटे अशरफ के साथ रहते हैं। रविवार शाम को मौसम में बदलाव के बाद तेज हवाएं चलने लगी थी। बेटा अशरफ छत पर चाइनीज मांझे में पन्नी बांधकर उड़ा रहा था। घर के पास ही 11 हजार केवी की लाइन गुजरती है। चाइनीज मांझा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट उतर गया। मासूम का हाथ, छाती झुलस गए है। जबकि मां महताब का बचाव करते हुए चेहरा झुलसा है। दोनों की तीमारदारी जिला अस्पताल में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें