फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपकी दुश्वारियां बरकरार रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों में यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही हैं। उन्हें न तो बैठने को जगह पा रही और न ही पानी मिल पा रहा है। जिसे लेकर यात्री परेशान हैं। ऊपर से रेलवे लगातार ट्रेनों को रद्द करने में जुटा है। 25 जून से 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हो जाएगी। इसके बाद और ज्यादा दुश्वारियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन एक नंबर प्लेट फार्म पर आकर रुकी। ट्रेन रुकते ही जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारामारी शुरू हो गई। किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया गया। ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हो गई। ये हाल केवल अवध असम एक्सप्रेस का नहीं, बल्कि अधिकांश ट्रेनों में ये ही हाल है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इस भीषण गर्मी में यात्री घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें