फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेज और संस्थाओं ने भी मनाया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल-कालेज और संस्थाओं की ओर योगाभ्यास आयोजन हुआ। जिला मुरादाबाद योग एसोसिएशन की ओर से ग्रीन मिडोज स्कूल, डा. बीआर आंबेडकर पुलिस एकेडमी में योग शिविर लगाया। एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन जखमोला, प्रशिक्षक देवेंद्र राणा, मनीषा राधव, गुड्डी और सुरेश कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जागो भारत योग साधक और जय हनुमान सेवा दल ने योग शिविर किया। योग शिक्षिका ज्योति बंसल ने योग की क्रियाएं सिखाईं। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के उपाध्यक्ष संजीव चौहान आदि रहे। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में लाइन पार रामलीला मैदान में योग दिवस मनाया। सैकड़ों लोगों ने योग की क्रियाएं की। योगाचार्य जितेंद्र आर्य के निर्देशन पर नेहा चौधरी, जय भारद्वाज, प्रीति कश्यप ने योगासनों का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंजू लोचब, हीरा भारती, रमेश कश्यप और ज्ञानेंद्र गांधी आदि रहे। श्री हरि दिव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की ओर से आयोजित योग सप्ताह का समापन हो गया। इस दौरान डा. एसपी गुप्ता, डा. संजीव सक्सेना, डा. हरि दत्त शर्मा और साक्षी आदि रहे। भारत विकास परिषद की ओर से आवास विकास कालोनी पीलीकोठी में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षक संतोष ने साधकों को स्वस्थ रहने के लिए योग की कला सिखाई। इस दौरान संजीव अग्रवाल, संयोजिका सुनीता गुप्ता, सचिन, निखिल और समरपाल आदि मौजूद रहे।
टीएमयू के कालेज आफ फिजियोथैरेपी और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में योग महोत्सव मनाया। प्रो आरके मुदगल ने कहा कि योग परंपरागत शिक्षण का एक अभिन्न अंग है। कहा कि एलोपैथिक दवाएं त्वरित लाभ देती हैं, लेकिन योग ही संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। महोत्सव में कई आसान कराए गए। शिक्षक रविंद्र नाथ सिंह, डा. मधुसूदन, प्रो रघुवीर सिंह, प्रो एमपी सिंह, प्रो विपिन जैन, प्रो आरके जैन, मनु मिश्रा और डा. आलोक मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में सामूहिक योगाभ्यास में प्राचार्य सुदर्शन सोनार ने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है। करीब डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास कराया गया। संचालन रिंपी सिंह ने किया। पारकर इंटर कालेज में 23 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। इस दौरान कर्नल अतुल चोपड़ा, मेजर एसके नेथन, एसके भटनागर आदि रहे। हार्ट फुलनेस मेडिटेशन सेंटर में ध्यान और योग कार्यक्रम हुआ। अमृता मिश्रा और जेपी शुक्ला ने योगा और ध्यान का अभ्यास कराया। विकास सक्सेना, आश्रम प्रबंधक डा. संजय शर्मा, पंडित हिमांशु शर्मा और अतुल विश्नोई आदि रहे।
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई के तत्वावधान में योग शिविर में प्राचार्य डा. अंजना दास ने योग के फायदे बताए। यहां समन्वयक डा. शशि सिंह, डा. प्रीति पांडेय, डा. प्रेमलता कश्यप और प्रियंका आदि रहे। हिंदू कालेज में 24 यूपी बटालियन एनसीसी ने योग शिविर लगाया। इसमें एसएस इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, एसडीएम इंटर काले समेत कई स्कूलों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक नक्षतेश कुमार आर्य, कर्नल संजीव पंत, डा. राजीव चौहान आदि रहे। रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट द्वारा दिव्य योग केंद्र आर्य समाज बांस मंडी में योग शिविर लगाया। प्रशिक्षक मनोज रस्तौगी ने योग क्रियाएं कराईं। इस दौरान निर्मल आर्य, आदर्श गुप्ता, डा. संतोष और सुमन रस्तौगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें