मुरादाबाद। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी छोड़िए अब तो सुपर फास्ट के इंजन भी जवाब देने लगे हैं। जम्मूतवी से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह मुरादाबाद में खराब हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद ही रेल संचालन शुरू हो पाया। बुधवार सुबह सात बजे ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कुछ ही दूरी पर चलकर इंजन जवाब दे गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। आठ बजेे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। सुपर फास्ट ट्रेन के रुकने की वजह से मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी और अमृतसर से दरभंगा जा रही जन नायक एक्सप्रेस भी बीच में ही रुकी रही। जिन्हें बाद में चलाया गया। ब्यूरो