मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल ने सालभर का लेखाजोखार रखा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अब सरकार से हस्तशिल्प को आयकर मुक्त करने की मांग करेगी। ताकि चुनौतियों से जूझ रहे हस्तशिल्प उद्योग के वजूद को बचाया जा सके। होली डे रीजेंसी में आयोजित बैठक में सचिव ने कहा कि हस्तशिल्प निर्यातकों को दो प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण दिए जाने और जीएसटी रिफंड को सरल बनाने की मांग सरकार से की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान, डा. हामिद, अमित अग्र्रवाल, नजमुल इस्लाम, विनय मंगला, उदित अग्रवाल, विशाल, कमल सोनी, किशन लाल ढल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद शकील, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे।