फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के उदयराज की मडैय्या के पास रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पांच लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिक्तिसकों ने दो महिलाओं साजिया, मुन्नी और चार साल की बच्ची मायरा को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी अरशद अली अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने रामपुर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी साजिया, बहन मुन्नी दो बेटियों मायरा (4) और आयशा (1) पर सवार थीं। रास्ते में उदयराज की मडैय्या गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी बाइक सवार सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साजिया, मुन्नी, मायरा और आयसा को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मुन्नी, साजिया और मायरा को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें