फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को रद्द रहेगी। अप व डाउन दोनों तरफ से ये ट्रेन बंद रहेगी। इस ट्रेन के बंद होने से मुरादाबाद से रामनगर और गर्जिया मंदिर और जिम कार्बेट पार्क जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से ये ट्रेन रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। मुरादाबाद से लोग रामनगर और गर्जिया देवी मंदिर जाते हैं। मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर ट्रेन (55305) सुबह चार बजकर 25 मिनट पर मुरादाबाद से रवाना होती है, जबकि राम नगर में सुबह साढ़े छह बजे पहुंचती है राम नगर और गर्जिया देने वाले लोग दिन भर वहां घूमने के बाद शाम को लौट आते हैं। जबकि रामनगर से मुरादाबाद की ओर आने वाले यात्रियों के लिए (55306 ) राम नगर पैसेंजर ट्रेन सुविधा जनक है। राम नगर से सुबह सात बजे रवाना होकर साढ़े आठ बजे मुरादाबाद पहुंच जाती है। यानी सुबह से शाम तक अपने कार्य निपटाने वालों के लिए अप व डाउन ट्रेन देनों फेरों में अच्छी रहती है। इसके रद्द होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।

दून, जम्मूतवी और गरीब नवाज रद्द
मुरादाबाद। मुरादाबाद समेत अन्य मंडलों में रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से दून, जम्मूतवी एक्सप्रेस कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द की गई हैं। लखनऊ मंडल में लखनऊ फैजाबाद और जाफराबाद वाराणसी रेल सेक्शन पर भी कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस (अप) गुरुवार को नहीं आई। ये 17 जून तक बंद रहेगी। देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस (डाउन ) कल से 19 जून तक रद्द रहेगी। जम्मूतवी एक्सप्रेस (अप) 13 से 17 जून तक, जम्मूतवी (डाउन) 15 जून से 19 जून तक रद्द रहेंगी। किशन गंज से अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस 14 से 16 जून, अजमेर से किशन गंज जाने वाली गरीब नवाज 17 से 18 जून तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें