मुरदाबाद। पीएसी में चल रहे पीएसी जोन स्तरीय तैराकी एवं क्रास कंट्री रेस में बुधवार को कई इवेंट्स कराए गए। वाटर पोलो के फाइनल मैच में नौवीं वाहिनी पीएसी ने 23 वीं वाहिनी पीएसी को 05-04 से हराकर वाटर पोलो की चल वैजयंती प्राप्त की। 10 किमी क्रासकंट्री रेस में 47 वी वाहिनी पीएसी विजेता रही। तैराकी में 09 वाहिनी पीएसी, वाटर पोलो में नौवीं वाहिनी विजेता रही। सर्वश्रेष्ठ धावक में नरेश कुमार प्रथम, बलराम द्वितीय और सुरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ तैराक में रवि शर्मा बने।