फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी को झटका लगा, छानबीन में पटरी चटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर स्टेशन के पास लाइन नंबर चार से गुजरती मालगाड़ी को तेज झटका लगने के बाद पटरी चटकने की जानकारी मिलने से हादसे की आशंका टल गई। मालगाड़ी नंबर 14994 के गार्ड ने बुधवार सुबह 6.15 बजे बड़ोदा हाउस के कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि कटघर स्टेशन के पास गाड़ी को तेज झटका लगा है। इसके बाद स्टेशन के पास लाइन नंबर चार को जांचा गया तो पटरी चटकी हुई मिली। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने किमी संख्या 1393/28-26 के बीच मरम्मत के काम शुरू कराए। 6.55 बजे पटरी को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद ऑपरेटिंग विभाग ने 30 किमी प्रति घंटा का कॉशन लगाकर यहां से गाड़ियां गुजारी।
विज्ञापन


अमरोहा स्टेशन पर महामना के इंजन में आई खराबी
मुरादाबाद। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22417 महामना के इंजन में अमरोहा स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आने से करीब तीस मिनट तक खड़ा रखना पड़ा। इंजीनियरिंग टीम की मशक्कत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। अमरोहा के स्टेशन मास्टर ने बुधवार सुबह 7:45 बजे जानकारी दी कि महामना के इंजन में तकनीकी खराबी आई है। इसको करीब सवा आठ बजे ठीक किया जा सका। इस खराबी की वजह से किसी अन्य ट्रेन के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। यह ट्रेन संभल में जाकर दोबारा खराब हुई। 8.52 बजे फिर कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। हालांकि दस मिनट बाद दिक्कत ठीक कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें