फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी को प्लेटिनम, एडीजी को सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीजीपी ओपी सिंह द्वारा दिए जाने वाले प्रशंसा चिन्ह में एडीजी, आईजी, डीआईजी का नाम चयनित किया गया है।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा को प्लेटिनम मेडल दिया जाएगा। एडीजी सुनील कुमार गुप्ता, डीआईजी जे रविंदर गौड को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा पीटीसी मुरादाबाद में कार्यरत सीओ इंद्रपाल सिंह को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। दरोगा पंकज यादव, धर्मेंद्र कुमार को भी सिल्वर मेडल दिया जाएगा। एडीजी सुनील कुमार गुप्ता ने सिल्वर मेडल की सूची में नाम आने के बाद बताया कि वह प्रयास करेंगे कि और बेहतर सेवा दे सकें, डाक्टर भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए आने वाले प्रशिक्षुओं को जिससे फायदा होगा। डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि जनता और पुलिस के बीच की दूरी खत्म हो, पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढे़ और अपराध में कमी आए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुरादाबाद में कौशल विकास केंद्र पुलिसकर्मियों के लिए तो नारी उत्थान केंद्र जनता के लिए खोला गया। जिससे हजारों की संख्या में फरियादियों को राहत मिली है। सूची में नाम आने के बाद सभी अधिकारियों ने शासन और डीजीपी को शुक्रिया कहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें