फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी, टायलेट में सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों और बसों में ईद मनाकर लौटने वालों भी भीड़ बढ़ने लगी। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी है। मजबूर होकर यात्री कोच के टायलेट तक में बैठा है। ये तस्वीरें रेलवे की नाकामी को दर्शाती हैं। तमाम ट्रेनें रद्द हैं तो जो ट्रेनें चल रही हैं वह भी घंटों विलंब से हैं। मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में इन दिनों रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं। उनमें भी बैठने और खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ईद मनाकर लोग लौटने लगे हैं। जिसकी वजह से ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार दोपहर असम असम एक्सप्रेस प्लेट फार्म एक पर पहुंची। ट्रेन में काफी भीड़ थी। जिस कारण यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह दोनों यात्रियों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें