फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में बेटे ने बुजुर्ग पिता की गर्दन काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। आदमपुर थाना इलाके में जमीनी रंजिश में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की गर्दन काटकर हत्या का डाली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हत्यारोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव में 70 वर्षीय किसान राजाराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वेदप्रकाश पिता के साथ रहता है । उसने रास्ते पर जंगल में मकान बनाया है। बताते हैं कि वेदप्रकाश और उसके छोटे भाई सतपाल का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाह चल रहा है। इसी को लेकर दोनो भाइयों में कई बार विवाद हो चुका है। शनिवार देर शाम को राजाराम वेद प्रकाश के घर के बाहर छप्पर बना रहा था। इसी बीच उसका छोटा बेटा सतपाल गांव के ही एक साथी के साथ पहुंच गया और धार दार हथियार से पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी बेटे और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि जमीनी रंजिश में बेटे ने पिता की हत्या की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें