मुरादाबाद। मुरादाबाद और कटघर रेलवे के बीच बुधवार सुबह लांग हाल मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। जिस कारण मालगाड़ी रुक गई। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेनों को मुरादाबाद, कटघर, मूंढापांडे, रामपुर, सज्जाद नगर में रोक दिया गया। बुधवार सुबह सात बजकर पचास मिनट पर लांग हाल मालगाड़ी मुरादाबाद से कटघर की ओर गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन में खराबी आ गई। वाराणसी से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, काठगोदाम देहरादून नैनी दून जन शताब्दी, बरेली भुज एक्सप्रेस, कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, प्रयाग राज हरिद्वार एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां भी जहां तहां रोक दी गई थी। मालगाड़ी का इंजन ठीक करने के बाद रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।