मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में प्रभात मार्केट पुल के नीचे ट्रेन से गिरकर फर्नीचर ठेकेदार घायल हो गया। सूचना मिलने पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां इलाज के दौरान ठेकेदार की मौत हो गई। उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। ठेकेदार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाला फर्नीचर ठेकेदार फुरकान कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर निवासी था। परिवार में पत्नी शबाना और अनीसा, अनीस और अयात हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि वह कलियर शरीफ जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार सुबह सात बजे यूपी 100 पर सूचना पहुंची कि प्रभात मार्केट के नीचे हुई व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। उसके दोनों पैर कट गए हैं। सूचना पर यूपी 100 की पीआवी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान फुरकान के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गई। तब तक फुरकान की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई है। इंस्पेक्टर कटघर अजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।