फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिहाईड्रेशन और डायरिया मरीजों से पटे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम की गर्मी सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला एवं निजी अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया, बुखार और डिहाईड्रेशन के पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। इनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक पीड़ित हैं। त्वचा रोग की ओपीडी में भी मरीजों की लाइन लग रही है। अस्पताल में मरीजों को दवाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। खुजली के लोशन और ओआरएस की सबसे अधिक खपत हो रही है।
विज्ञापन

पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार हो रहा है। दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। पसीना बहने से अधिकतर लोग डिहाईड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। शरीर में पानी, नमक और ग्लूकोज की कमी होने से बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। अधिकतर लोग बासी एवं बाहर के खाने एवं खुले में बिकने वाले शीतल पेय से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जबकि कई लोग बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। डा. राजेंद्र ने बताया कि जुलाई तक अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी अधिक रहेगा। मानसून की बारिश के साथ मच्छर जनित एवं संक्रामक बीमारियों का सबसे अधिक खतरा रहता है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. जेएल ममंगाई के मुताबिक पारा चढ़ने से लोगों में त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ गई है।

मुसलिम मरीजों की संख्या कम हुई
जिला अस्पताल में मुसलिम इलाकों से सर्वाधिक मरीज पहुंचते हैं। रमजान में मुसलिम समाज के लोग इंजेक्शन लगाने और दवा खाने से परहेज करते हैं। इसके चलते सामान्य बीमारी से अस्पताल पहुंचने वाले मुसलिम मरीजों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन


ओआरएस और लोशन के लिए परेशानी
सरकारी अस्पताल में इस समय ओआरएस और खुजली के लोशन की अधिक खपत है। इसके लिए मरीजों को औषधि केंद्र पर जूझना पड़ रहा है। गर्मी के साथ इनकी खपत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें