फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से काशी विश्वनाथ, जनसाधारण, श्रमजीवी समेत दर्जनों ट्रेनें घंटो लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल और कुचेसर रोड यार्ड के बीच पटरी पर हुए मरम्मत काम के चलते दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 04024, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14258, जनसाधारण एक्सप्रेस 13258, श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 और लुधियाना पैसेंजर 54051 और एक मालगाड़ी को 60 से 90 मिनट तक खड़ा रखा गया। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मरम्मत के कामों को कराया गया। 12358 अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस को ब्लॉक के चलते रास्ते में 90 मिनट के लिए खड़ा रखा गया। जबकि गजरौला से मुरादाबाद पैसेंजर 54394 को बीच रास्ते में 60 मिनट खड़ा रखा गया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने हापुड़ से आलमनगर के बीच सोमवार को चार घंटे का मेगा ब्लॉक रखा हापुड़ से मुरादाबाद सेक्शन, मुरादाबाद से बरेली सेक्शन, बरेली से शाहजहांपुर सेक्शन और शाहजहांपुर से आलमनगर सेक्शन पर पटरी बदलने और ओएचई लाइनों को दुरुस्त करने के काम कराए गए। ब्लॉक की वजह से 55302/55301 काठगोदाम-मुरादाबाद पैंसेजर रामपुर से मुरादाबाद के बीच निरस्त रही। 55308 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना से मुरादाबाद के बीच निरस्त रही। 55311 मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर पीपलसाना से मुरादाबाद के बीच निरस्त रही। 14258 नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11:35 की जगह 12 बजे चलाई गई। 54056 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर अपने नियत समय 10 बजे के स्थान पर 12 बजे से चलाई गई। 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 16:05 के स्थान पर 17:35 बजे चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें