फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने की वाहनों की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी देखी गई। ट्रेन के संचालन में असर दिखाई दिया। लोगों को सुबह रोजमर्रा के कामों में दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन

दिसंबर शुरू होते ही सर्दी में खासा इजाफा हुआ है। सुबह शाम सर्दी के कारण लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में तेज धूप के कारण घरों में महिलाएं धूप में बैठकर कामकाज निपटाती है तो बाजारों में खासी रौनक रहती है। अब कोहरे ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर छाई हुई थी। इससे जहां वाहनों की रफ्तार पर प्रभाव पड़ा तो दूसरी ओर ट्रेन के संचालन पर भी प्रभाव दिखाई दिया। सुबह छोटे बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें