फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को विहिप-आरएसएस ने भरी हुंकार, निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने शहर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली निकालकर सभी का मंदिर निर्माण के लिए जागरूक किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली में नौ दिसंबर को होने वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने शहर में बाइक रैली निकाल कर भ्रमण किया। गांधी पार्क से रैली से पहले संयोजक चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होना चाहिए। उसके लिए हम सभी पदाधिकारी समाज में जन जागरण करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने सभी से दिल्ली के रामलीला मैदान में नौ दिसंबर को होने वाली धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ता मंदिर निर्माण संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। बाइक रैली में भूदेव शर्मा, संदीप अक्षत, उदय तिवारी, चरन सिंह, संजय सिंह, अभजीत, सुमन, विपिन खंडेलवाल, सुमित, डीके अग्निहोत्री, मुकेश सोम, परमेश्वर लाल सैनी, पंकजश्री, विशाल चौहान, इंदूरानी, गिरीश रतन, मनोज दिवाकर, पुष्पलता पाल, प्रिया टनाटन, मीनाक्षी सागर, सुधीर मल्होत्रा, कुमुद अग्रवाल, डा.टीएस पाल, दिग्विजय सिंह गोल्डी, गिरिराज मौर्य, मनोज कठेरिया, रामअवतार शर्मा, सतीश अरोरा, मुकेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें