मिलक। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। मिलक-बिलासपुर रोड पर हंसराज डिग्री कालेज खमरिया के पास बाइक सवार देवरी बुजुर्ग निवासी सुरेंद्र पाल गुजर रहे थे। इस बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको नगर की सीएचसी पर इलाज को लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर खाता चिंतामन गांव निवासी बाइक सवार अनोखे लाल और रामनगर गांव निवासी बाइक सवार उमेश कुमार हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया।