फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर पांच महिला करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रदेश शासन की ओर से 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक गांव में पांच पांच महिला कर्मचारियों की टीमें गठित की गई है, जो गांवों में नारी सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लाक सभागार में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख महेंद्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक स्तरीय टीम की कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी की मौजूदगी में समन्वयक संगीता भार्गव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, महिला शिक्षक, महिला कांस्टेेबल, महिला सफाई कर्मचारियों आदि को विशेष प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान बताया गया कि हर गांव में पांच पांच महिलाओं की टीम गठित की गई है, टीम को गांव में रहकर नारी सशक्तीकरण करना है। 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक घर घर जाकर महिलाओं को प्रोत्साहित करना है, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देनी है। इसमें करीब 250 महिला कर्मचारी मौजूद रही।
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
जुनावई। शासन के नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत ब्लाक में महिला कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं को प्रोत्साहित करके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के टिप्स दिए गए।
महिला सशक्तीकरण संकल्प योजना के तहत ब्लाक स्तर दिए गए प्रशिक्षण में अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने महिलाओं को बताया कि नारी सशक्तीकरण को लेकर जिले से दस महिलाओं को प्रशिक्षण देकर भेजा गया है।
जिनकी अध्यक्ष सीडीपीओ को नियक्त किया गया है। यह सभी प्रशिक्षित महिलाएं नारी शक्ति शिविर के माध्यम से प्रत्येक दिन अलग-अलग न्याय पंचायत के छह गांव की महिलाओं के साथ बैठकर सरकार के द्वारा कराए गए विकास की चर्चा करने के साथ ही उनकी जानकरी देंगी।
डोर डोर में शामिल होने वाली पांच सदस्यीय टीम में एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका, जूनियर स्कूल की शिक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की एक महिला, गांव से चुनी गई सक्रिय महिला होनी चाहिए। पीडी हरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वावलंबन सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसमें डा.चंद्रकेश, पुलिस विभाग से सुनीता कुमारी तथा जिला पंचायत सदस्य प्रियंवगा सहित लोगों ने महिलाओं के प्रति अपने-अपने विचार रखे। इसमें सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, पीडी हरेंद्र सिंह, बीडीओ जेपी गुप्ता, बाल विकास से अजय कुमार तिवारी, एडीओ (पंचायत) वसीम अब्बास, अक्षय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें