फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तारों की स्पार्किंग से दस बीघा ईख जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली बिलारी के गांव सरथल खेड़ा के जंगल में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से दस बीघा ईख जलकर राख हो गई जिससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्राम सरथल खेडा निवासी उमेशचंद्र पुत्र चोखेलाल का गांव से बाहर दस बीघा खेत है। उमेश ने इसमें ईख की फसल कर रखी है। इसी खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की शाम चार बजे अचानक हाईटेंशन तार से निकलीं चिंगारी ईख पर गिर गई। थोड़े ही देर में ईख ने आग पकड़ ली। जानकारी होने पर उमेश व तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दमकल को भी सूचना दे दी गई, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंची। किसी तरह से काफी देर में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ईख में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें