फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से मिठाई की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। अज्ञात कारणों से मिठाई की दुकान में लगी आग। आग लगने से दुकान के गल्ले में रखी हजारों की नकदी, मिठाइयां, तेल की बोतलें, चीनी, मैदा, बेसन आदि जलकर राख हो गया। दुकान में लगी आग से करीब 2 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुंडी मिलक निवासी हुकुम सिंह की मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सीकमपुर चौराहे पर मिठाई की दुकान है। मिठाई की दुकान में किसी समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। रविवार की सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने पहुंचे दुकान मालिक ने जब दुकान पहुंचा तो शटर के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया।
इसके बाद उसने आनन-फानन में दुकान के ताले खोले। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से दुकान के गल्ले में रखी 8 हजार रुपये नकदी, मिठाइयां, तेल, चीनी, मैदा, बेसन बर्तन और अन्य सामान आदि जलकर राख हो गए। दुकान मालिक के अनुसार आग से करीब 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार की ओर से घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें