मिलक। शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) के तीन परीक्षा केंद्रों पर 135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। तहसील क्षेत्र में रविवार को तीन केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा संपन्न हो गई। नगर के रेशम प्यारी बालिका इंटर कालेज में 805 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र था। यहां 43 ने परीक्षा छोड़ दी।
नगर के श्री गुरु अमर दास शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज केंद्र में 600 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र था जहां 36 ने परीक्षा छोड़ी जबकि राजकीय इंटर कालेज धमोरा में एक हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र था। यहां पर 56 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह तीनों केंद्रों पर कुल 2405 अभ्यर्थियों में से 135 ने परीक्षा छोड़ दी।