फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक से चर्चा में आई डा. समीना लिख रहीं पुस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तीन तलाक और हलाला मामले में बेबाक टिप्पणी और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाला डा. समीना अब लेखिका बनने जा रही हैं, वह महिलाओं के उत्पीड़न पर एक पुस्तक लिख रही हैं, जिसकी शीघ्र ही विमोचन कराया जाएगा।
विज्ञापन

संभल नगर निवासी डा. समीना पिछले कई सालों से दिल्ली में रहती हैं। जब मामला तीन तलाक का छिड़ा तो उन्होंने महिलाओं के हक की आवाज बुलंद करते हुए तीन तलाक को गैरकानूनी बताया था। इसके बाद उन्होंने हलाला का भी सरेआम विरोध कर कट्टरपंथियों को चुनौती दी।
एसिड अटैक की पीड़िताओं की आवाज भी बुलंद की। इसके बाद अब वह अपने जीवन के उतार चढ़ावों, पुरुष उत्पीड़न पर पुस्तक लिख रही हैं, जिसमें ऐसी पीड़िताओं की कहानी को भी दिया गया है, जो कहीं न कहीं समाज में कुरीतियों व सामाजिक मान्यताओं, कट्टरपंथ से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

डा. समीना ने बताया कि उनकी पुस्तक पी ड़ित महिलाओं को समर्पित होगी। पुस्तक लगभग पूरी हो चुकी है, जिसमें महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की दास्तां को भी वर्णित किया गया है। शीघ्र ही इसका विमोचन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें