फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संस्थान के मेधावियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षणार्थियों ने सरस्वती वंदना व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने 160 मेधावियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 50 अन्य प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता मिलने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम अगर अपने जीवन मेें कठिन परिश्रम करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही उन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के महत्व से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी चंदौसी, प्रधानाचार्य आईटीआई बबराला रियाजुल हसन ने भी प्रशिक्षणार्थियों को सफलता के टिप्स देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

आईटीआई उत्तीर्ण कर सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों मेखला व अनीता यादव को ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्मृति चिह्न प्रदान किए तथा उनके द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण के बाद जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में सतेंद्र कुमार सागर, अमरपाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, गोपाल सिंह चौहान, भागीरथ, विष्णु कुमार सक्सेना, सुुधाकर मिश्रा, सुुधीर कुमार शर्मा, करुनेश कुमार, लोकेश कुमार, विष्णुदत्त तिवारी, सर्वेश कुुमार आदि ने सहयोग किया। संचालन श्रीपाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें