मिलक। पालिका प्रशासन ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली। नगर पालिका परिषद के परिसर में कई स्कूल के बच्चे एकत्र हुए। जहां पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार और उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वच्छता रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
रैली में शामिल बच्चे पालिथीन का प्रयोग बंद करने, वृक्षारोपण करने और नगर को स्वच्छ रखने में सहभागिता को प्रेरित करते हुए चल रहे थे। रैली पूरे नगर में भ्रमण करते हुए दोबारा पालिका परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में गौरव कुमार, फिरोज मोहम्मद खां आदि शामिल रहे।