फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों व बसों में तीसरे दिन भी मची रही चढ़ने उतरने के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भैयादूज के बाद अब भी ट्रेन व बसों में खासी भीड़ लगी रही। चढ़ने उतरने के लिए बसों व ट्रेनों में मारामारी मची रही जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भैया दूज के बाद महिलाओं का अपने मायके से आना लगातार जारी बना है। तीसरे दिन भी ट्रेनों व बसो में खासी भीड़ देखी गई। ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले सभी ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही।
ऐसा ही कुछ हाल रोडवेज बसों का रहा। पीछे से आने वाली प्रत्येक बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई आ रही थी। जिससे यहां से सवार होने वाले यात्रियों को बस में चढ़ने व उतरने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की भी भीड़ के चलते चांदी रही। शहर के बहजोई अड्डे, शाहबाद अड्डे व इस्लमानगर अड्डे पर डग्गामार वाहनों से जाने वालों की खासी भीड़ रही। यात्रियों ने इन वाहनो पर जाम जोखिम डालकर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें