फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसे में दो की दर्दनाक मौत, एक शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य हादसे में एक अज्ञात राहगीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिपलाशिवनगर गांव निवासी संजीव कुमार मारुति से अजय कुमार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे।सोेमवार की सुबह रिश्तेदारी से वापस अपने घर हाईवे से लौट रहे थे। इस बीच धनेली पूर्वी गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार संजीव कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अजय कुमार घायल हो गया। हादसे में अन्य वैन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे में घायल संजीव का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल अजय कुमार का नगर की सीेएचसी पर इलाज कराया गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसे पर परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर बाईपास पर हाईवे पर धर्मपुरा संपर्क मार्ग के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को रौंदकर मार डाला। हादसे में मृत राहगीर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे करके पीएम को भेजा है। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर रोड पर मारुति सवार होमगार्ड इंद्र सिंह यादव ड्यूटी पर बिलासपुर जा रहे थे। इस बीच रठौंडा के पास एक स्कूल बस से हादसा हो गया। हादसे में घायल होमगार्ड का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें