फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला बदायूं के थाना सहसवान के गांव इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी रामपाल साथी नरेश व एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे करीब उनकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें