फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, अस्सी हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छावड़ा में गुरुवार की रात्रि साढ़े नौ बजे तेजपाल मौर्य के घर में बिजली के तारों में हुई शार्ट सर्किट से आग से आग लग गई जिससे नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि गृहस्वामी तेजपाल पत्नी वीरवती के साथ घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित अपने घेर में पशुओं को बांधने गया था। घर पर बेटी प्रीति मौजूद थी। अचानक घर में बिजली के तारों में चिंगारियां निकलने लगीं जिससे घर में आग लग गई। कमरे में लपटें एवं धुआं उठता देख कर बाहर सो रही पुत्री प्रीति ने शोर मचाया जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बमुश्किल आग में पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी 45 हजार की नकदी, कपड़े, बर्तन, गेहूं, चारपाई आदि कीमती सामान सहित अस्सी हजार का सामान आग में जलकर राख हो गया। तेजपाल पुत्र वेदप्रकाश के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना से मजदूरी करता है, जो दीपावली मनाने घर आया था। कमाई गई रकम भी उसके पास ही थी। बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं कर पाया था। सूचना पर हल्का लेखपाल वीरपाल सिंह गांव छाबड़ा पहुंचे और घर में लगी आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें