फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शों की वजह से बाजारों में रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पुलिस की नोइंट्री पर ई-रिक्शा चालक भारी पड़ गए। खरीदारों की वजह से बाजारों में भीड़ चल रही है। उसी में ई-रिक्शे भी घुस रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। हालांकि नोइंट्री लगाई गई है। इसका भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दिवाली पर बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए शहर में ई-रिक्शों और बड़े वाहनों के लिए नोइंट्री लागू की लेकिन बाजार के अंदर इन्हें रोकने या बाजार से बाहर करने की कोई व्यवस्था नहीं की। परिणाम यह रहा कि सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने सात प्वाइंट पर ई-रिक्शों को रोका तो ई-रिक्शा संचालकों ने बाजार में घुसने के लिए गलियों का सहारा लिया। शाम को बाजार जैसे ठहर गया। ई-रिक्शों की जबरदस्त इंट्री ने बाजार की रफ्तार को रोक दिया। स्कूटर बाइक आदि चालकों की बेरोकटोक इंट्री के साथ साथ पार्किंग न होने के कारण दुकानों के सामने वाहनों को खड़े करके सामान की खरीदारी करने की आदत ने जाम में इजाफा कर दिया जिससे खरीदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोग तो आगे लंबा जाम लगा देखकर बाजार के अंदर घुसने की ही हिम्मत नहीं जुटा सके और शहर के किनारों पर छोटी दुकानों से ही खरीदारी करके घरों को लौट गए। देर शाम तक जबरदस्त भीड़ रही।

डग्गामार वाहन ही बने लोगों का सहारा
चंदौसी। रोडवेज ने कई रूटों पर बसें बढ़ाई हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जाने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। दूरदराज से दीपावली मनाने आए लोगों को रोडवेज डिपो और स्टेशन से अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिले। इससे उनको डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वाहन संचालकों ने भी मनमाना किराया वसूल किया। लोगों को वाहनों की छत और लटक कर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें