फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दीपावली तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी

विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन
 पटरी किनारे अतिक्रमण करने वालों को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी दी। दीपावली के बाद अतिक्रमण न हटाने पर आरपीएफ की टीम खुद ही हटा देगी। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब संभल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए आईओडब्ल्यू दिनेश कुमार रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ पहुंचे। लोगों ने दीपावली की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए सभी ने हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगाए। करीब डेढ़ घंटे के बाद रेलवे अधिकारी व आरपीएफ टीम लौट गई। आईओडब्ल्यू ने बताया कि रेल की पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए दिवाली के मद्देनजर समय दिया गया है। त्योहार के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो बल प्रयोग कर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें