फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी (कानून व्यवस्था) ने सुनी समस्याएं, कोतवाली का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संपूर्ण थाना समाधान दिवस को भी अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रेमप्रकाश ने चंदौसी में तो जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने गुन्नौर कोतवाली में लोगों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रेम प्रकाश शनिवार को अचानक चंदौसी कोतवाली पहुंच गए। इससे यहां खलबली मच गई। एडीजी ने यहां कोतवाली का निरीक्षण भी किया। बैरक, हवालात, अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिलीं। कई कर्मचारी छुट्टी पर बताए गए, जबकि उनकी अभिलेखीय कार्रवाई पूर्ण नहीं थी। एडीजी ने आदेश दिया कि अब किसी को अवकाश दिया जाएगा तो फिर अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करके ही अवकाश पर भेजा जाए। किसी की तबियत खराब है तो बिना अवकाश के आराम नहीं करेगा, अवकाश स्वीकृत कराए, फिर अपना उपचार कराए। उन्होंने संपूर्ण थाना समाधान दिवस में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराया। इसके साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता तीरथ किशोर चतुर्वेदी ने शिकायत की कि कई साल पुराना मुकदमा है, जिसका मालखाने से सील माल को गायब कर दिया गया है। माल को न तो न्यायालय में पेश किया गया है और न ही माल को दिखाया जा रहा है। इस पर एडीजी ने कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वह मालखाने को चेक करके सभी माल की सूची बनाकर उन्हें दिखाएं।
इधर, गुन्नौर में शनिवार को कोतवाली में थाना दिवस में अचानक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। फरियादियों की संख्या काफी कम देखकर कर कोतवाल अता मोहम्मद खान को निर्देशित किया कि लोगों से व्यवहार सही रखें, विश्वास कायम करें, ताकि लोग शिकायतें लेकर बिना किसी झिझक के थाने आ सकें। उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कुल 25 शिकायतें आई, जिसमें चार का त्वरित निराकरण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें