चंदौसी। जिले में गंगा मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिह ने गंगा मेला सिसौना डांडा-2018 की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। जिला पचायत संभल को मेले में लाउड स्पीकर, बिजली स्टेज-शो, खाने पीने, शौचालय आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहाकि जल में गहराई को देखते हुए बेरीकेटिंग की जाए और जल पुलिस को तैनात किया जाए। कंट्रोल रूम बनाकर एनाउंसमेंट किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला स्थल का निरीक्षण कर अपने विभाग द्वारा कोई भी कार्यकम आयोजित कराए। स्कूलो के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिन में आशाओ, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्देशित किया कि मेला स्थल तक जाने आने का मार्ग की व्यवस्था को शीघ्र ठीक किया करें। पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने को योजना तैयार करें। कोई भी लापरवाही ना हो। जो भी विकास की प्रदर्शनियों को लाएंगे, उनको निर्देशित किया जाए। जिला पचायत राज अधिकारी से कहाकि मेले में साफ सफाई एंव मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा गयाकि कैंप लगाकर दवाई का वितरण किया जाए। एक एंबुलेंस भी यहां तैनात की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अमिता सिह, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) हरेंद्र कुमार एंव जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।