फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी निकालते समय ढांग में दब कर किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के दियोरा खास में घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी निकालते समय ढांग गिर गई, जिसमें एक किशोरी दबकर घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव दियोरा खास में शनिवार की सुबह 10 बजे घर की लिपाई पुताई के लिए पीली मिट्टी लेने के लिए पीतांबर मौर्या की पुत्री मोरकली गांव की ही दूसरी किशोरी के साथ गई थी। गांव से बाहर सड़क किनारे बनी खाई से मिट्टी निकालते समय अचानक गिर गई। जिसमें मोरकली दब गई। बाहर खड़ी किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों एवं राहगीर दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मेहनत करके बमुश्किल ढांग को हटाया और किशोरी को निकाला और घायल किशोरी को निजी वाहन से चंदौसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें