चंदौसी। चंदौसी पब्लिक स्कूूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मनमोहक रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने अपनी कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पीस तथा सीनियर वर्ग में होप व लव हाउस प्रथम रहे।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा पांच से छह के विद्यार्थी तथा सीनियर वर्ग में सात व आठ के विद्यार्थी शामिल रहे। इस अंर्तहाउस प्रतियोगिता में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनमोहक रंगोली बनाई। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से ईधन बचाओ, डिजिटल इंडिया आदि का संदेश दिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीस हाउस ने प्रथम, लव व होप हाउस ने द्वितीय, फेथ हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में लव व होप हाउस ने प्रथम, पीस हाउस ने द्वितीय तथा फेथ हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सचिव विक्रम सिंह ने, रेखा त्रिपाठी व प्रधानाचार्य अवध किशोर शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया।