चंदौसी। नरौली में एक दबंग ने दिवाकर समाज के लोगों के साथ मारपीट कर दी लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक के साथ शिकायतकर्ता को भी पकड़ लिया जिससे दिवाकर समाज के लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। आरोपियों को बनियाठेर थाने ले जा रही पुलिस जीप को घेर लिया। हालांकि पुलिस ने दोनों को थाने ले गई।
नरौली के कस्बे का एक दबंग युवक अक्सर दिवाकर समाज के लोगों के साथ गाली गलौज करता है, गुरुवार को भी गाली गलौज कर रहा था। एक व्यक्ति ने विरोध किया तो दबंग युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर दिया। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दबंग को तो पकड़ा ही, साथ ही दिवाकर समाज के शिकायतकर्ता को भी पकड़ लिया जिससे दिलाकर समाजकर के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। दोनों को थाने बनियाठेर ले जा रही पुलिस जीप को घेर लिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से शिकायत करने का फैसला लिया। इधर बनियाठेर थानाध्यक्ष शहदेव सिंह ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।