चंदौसी। कैथल गेट स्थित गंगा देवी मंदिर में सांई प्रतिमा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन कर 108 दीपों से महाआरती की गई।
मंदिर परिसर में सुबह सांई प्रतिमा का वेदों के मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से अभिषेक कराया गया। मनमोहक श्रृंगार के बाद कथा प्रवचन हुए जिसमें पंडित भूदेव शंखधार ने कहा कि सांई बाबा कहा करते थे कि तुम ईश्वर पर श्रद्धा रखो और सब्र करो। तुम्हें ईश्वर वह सभी वस्तुएं देगा जिसकी तुम इच्छा रखते हो। जीवन का उद्देश्य परमपिता परमात्मा को प्राप्त कर सदा के लिए परमात्मा में समाहित हो जाना है। जब परमात्मा से प्रेम हो जाता है और भक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है, तब भक्त और भगवान में कोई भेद नहीं रहता है। इस प्रकार आत्मा परमात्मा में मिल जाती है। यही मोक्ष व निर्वाण है। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं ने मेरे घर के आगे सांई तेरा मंदिर बन जाए व सांई तेेरे चरणों की धूल जो मिल जाए आदि भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। देर शाम मंदिर में पुुजारी मनोज शर्मा ने प्रसाद वितरण किया। इस रुपम वार्ष्णेय, विष्णु परिया, सुधीर कुमार, प्रदीप वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, लक्ष्मीनरायण वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, दिव्या वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।